घाटशिला, दिसम्बर 4 -- मुसाबनी। मुसाबनी शिव मंदिर परिसर स्थित राजेंद्र कीर्तन मंडली सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर राजेन्द्र कीर्तन मण्डली के द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम मनाई गई। इस अवसर पर राजेंद्र कीर्तन मंडली के अध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सचिव शिवपूजन सिंह चौहान, बिनोद कुमार लाल, कृष्ण कुमार आदि ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर का अनावरण किया। इसके बाद राजेंद्र कीर्तन मंडली के सदस्यों ने एक एक कर पुष्प अर्पित कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने राजेंद्र बाबू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कुशल राजनेता विशिष्ट दर्जे के वकील एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे। वे कांग्रेस पार्टी के तीन बार अध्यक्ष रहे। उन्ह...