गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विष्णु गार्डन कॉलोनी के सामने एक भारी वाहन के गुजरने के दौरान निगम के मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आसपास रहने वाले नागरिकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब तीन महीने पहले ही नगर निगम ने यहां सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा किया था। उस वक्त भी लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाया था कि मिट्टी की ठीक से कुटाई किए बिना ही सड़क बना दी गई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि पहली ही बड़ी चुनौती में सड़क ने दम तोड़ दिया। शहर में धंसती सड़कों क...