बक्सर, मई 30 -- फोटो संख्या-12, कैप्सन- राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजू खरवार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के सचिव ने राज्यपाल द्वारा दिए गए आदेश के बाद गुरुवार की शाम में इस आशय की अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है। राजू खरवार को अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. मुस्तफा और बिहार राज्य कुश्ती संघ संघ से जुड़े अरुण पहलवान ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.