अमरोहा, जुलाई 24 -- बुधवार को भी राजू को तलाशने की कोशिश नाकाम रही। एनडीआरएफ की टीम का मानना है कि शव गंगा में कहीं बहता हुआ दूर निकल गया है। परिजनों ने भी शव बरामद होने की आस छोड़ दी है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र बुद्धसेन रविवार दोपहर गंगा में डूब गया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी करीब 15 दिन पूर्व घर से कहीं चली गई थी। 11 दिन पूर्व जयतौली के साप्ताहिक बाजार से लौटते समय गोवंशीय पशु की टक्कर से राजू घायल भी हो गया था। इसके बाद से वह परेशान था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार दोपहर राजू गांव से कुछ दूरी पर बह रही गंगा नदी के तट पर पहुंचा और कपड़े निकालने के बाद नदी में घुस गया। नजदीक पशु चरा रहे गांव के चेतराम के मुताबिक राजू पानी में डूब गया। वह तैरना भी नहीं जानता था। चेतराम ने शोर मचाया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.