नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। नए अध्यक्ष के चुने जाने तक राजीव शुक्ला बीसीसीआई के कार्यवाहक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह इससे पहले उपाध्यक्ष की भूमिका में थे। दैनिक जागरण की एक सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को बीसीसीआई के एपेक्स कमिटी की बैठक हुई शीर्ष परिषद की बैठक की अध्यक्षता राजीव शुक्ला ने की। बैठक के मुख्य अजेंड में स्पॉन्सरशिप था। उसमें ड्रीम11 से करार खत्म होने और अगले दो-ढाई साल के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश को लेकर चर्चा हुई। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप में दो हफ्ते भी नहीं बचे हैं, इसलिए तब तक नया स्पॉन्सर मिलना मुश्किल है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'अब दो सप्ताह भी नहीं बचे हैं। हम प्रयास कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.