बदायूं, मई 25 -- दहगवां में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर को देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान नवाचारी गतिविधियां समूह, भारत द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के तहत उन शिक्षकों को दिया जाता है जो अपने विद्यालयों में नवीनतम शिक्षण विधियों, रचनात्मक प्रयोगों और प्रेरक प्रयासों के माध्यम से शिक्षा को जीवंत और प्रभावशाली बना रहे हैं। राजीव भटनागर द्वारा निर्देशित शॉर्ट मूवी का चयन इसी वर्ष खजुराओ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.