मैनपुरी, अगस्त 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बुधवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यालय पर श्रद्धाभाव से मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जो डिजीटल इंडिया की बात बोलते हैं, उसकी नींव हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखी थी। कंप्यूटर, लैपटॉप, दूर संचार, फोन आदि उन्हीं की देन है। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने दृढ़ निश्चयी स्वभाव और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के बल पर अनेक ऐसे कार्यों का निष्पादन किया, जिसे आज भारतीय राजनीति में मील का पत्थर माना जाता है। उन्होंने देश को टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में पश्चिमी देशों के...