मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और आधुनिक भारत में तकनीकी क्रांति के अग्रदूत स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मुंगेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई. रोहित मणि भूषण द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर ई. रोहित मणि भूषण ने कहा कि, राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के नेता थे, जिन्होंने भारत में आईटी क्रांति की नींव रखी। आज देश उस सोच पर आगे बढ़ रहा है। इसलिए शिक्षा की अलख बच्चों के बीच जलती रहनी चाहिए। इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शुभम भारती, महासचिव किशन कन्हैया, निखिल, मो. शादाब सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.