कौशाम्बी, मई 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मूरतगंज ब्लॉक के कासिया गांव में कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदानों को याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी थे। उन्होंने तकनीक और संचार के क्षेत्र में जो क्रांति शुरू की उसी का परिणाम है कि आज भारत डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें राजन...