गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। मोहन नगर क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में पिछले दो सला से बदहाल और गड्ढों से भरी मुख्य सड़क और सर्विस रोड को बनाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। राजीव कॉलोनी के लोग बीते दो सालों से जर्जर मार्ग के कारण परेशान थे। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इनमें मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगभग 10 फीट तक टाइल्स लगाई जाएंगी। लगभग 20 फीट चौड़ी सड़क डामर से बनाई जाएगी। सड़क पर रिफ्लेक्टिव लाइटें भी लगाई जाएंगी। स्थानीय पार्षद सुधीर ने बताया कि राजीव कॉलोनी के लोग दो साल से परेशान थे। जर्जर सड़क पर रोजाना कोई न कोई गिरकर चोटिल हो जाता था। सड़क को आधुनिक रूप दिया जाएगा, जिससे जलभराव न हो सके। सर्विस रोड पर पार्...