इंदौर, जून 18 -- राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने मेघालय पुलिस बुधवार को जैसे ही इंदौर में अपनी छानबीन का दायरा बढ़ाया। एक चौंकाने वाली जानकारी मिली कि सोनम संजय वर्मा नाम के शख्स से बात करती थी। उसकी संजय वर्मा से 112 बार बात हुई थी। पुलिस संजय वर्मा का भी पता लगाने में जुटी थी। लेकिन रात होते होते यह सामने आया कि असल में वह शख्स राज ही था। दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड में संजय वर्मा का नाम आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया था। इससे सवाल उठने लगे थे कि इस मर्डर केस में यह संजय वर्मा नाम का कौन शख्स आ गया। बुधवार को केस में संजय वर्मा नाम के शख्स की एंट्री खूब चर्चा में रही। पुलिस भी इस बारे में छानबीन जारी रखे थी। बुधवार रात को पुलिस सूत्रों ने बताया कि असल में राज ने ही संजय वर्मा नाम से एक फर्जी सिम ली थी। राज संजय वर्म...