रांची, जनवरी 8 -- खूंटी, संवाददाता। आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई निर्मम हत्या पर खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नेताओं ने कहा कि राजा सोमा मुंडा आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे और उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर...