जमशेदपुर, जून 20 -- मानगो के राजा सिंह और पवन यादव की हत्या में संलिप्त निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। निसार बहरीन से दिल्ली लौटा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और उसे साथ ले गए। इसकी सूचना जमशेदपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सूचना पाकर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। निसार को जमशेदपुर लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। निसार पर मानगो में 26 अगस्त 2023 को पवन यादव की हत्या और 2 फरवरी 2024 को राजा सिंह हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप है। वहीं, 23 दिसंबर 2021 को सोनारी में गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम से हुए हमले में भी निसार का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 9 मई 2022 को निसार को गिरफ्तार कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.