देहरादून, जनवरी 2 -- बड़कोट। सदियों के त्याग, तपस्या और असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री माहसू देवता राजा रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट के ओर से गंगा और यमुना का जल जलाभिषेक के लिए तथा केदारपात्रि, ब्रहम कमल व गूगल मासी आदि हवन यज्ञ के लिए अयोध्या पहुंचाया गया है। जल व अन्य सामग्री पहुंचाने में श्री राजा रघुनाथ महासू महाराज जी के पुजारी, माली व बजीर शामिल थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ में पहुंचे राजा रघुनाथ कोटी मनपा थोक ठकराल पट्टी के ट्रस्ट के माध्यम पूर्व वर्ष की भांति गंगा, यमुना का जल जलाभिषेक के लिए जल को चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री को भेट किया। राजा रघुनाथ के बजीर महादेव चौहा...