नई दिल्ली, मार्च 9 -- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और यूपी के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के बीच लंबे समय से अलगाव और तलाक के लिए कानूनी लड़ाई की खबरें आती रही हैं। अब भानवी ने नए सिरे से एफआईआर कराते हुए राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर दूसरी महिलाओं संग अवैध संबंध रखने, उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप जड़े हैं। राजा भैया की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। भानवी ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में 18 पन्नों में विस्तार से अपनी पूरी कहानी लिखी है। बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह ने बताया है कि कैसे प्रतापगढ़ जिले की भदरी रियासत के राजा भैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.