लखनऊ, जुलाई 2 -- विधायक राघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह ने हजरतगंज गोखले मार्ग पर स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी बहन साध्वी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बुधवार को लिखा कि मंगलवार रात वह अपने माता-पिता से मिलने बहन के घर गई थीं। बहन ने उनसे मिलने नहीं दिया और पुलिस बुला ली। बहन ने अम्मा-बप्पा को कमरे में बंद कर दिया। बहन अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 201 में रहती हैं। हालांकि इस संबंध में भानवी सिंह ने हजरतगंज थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की। भानवी के मुताबिक मंगलवार को बिहार में वेस्ट चम्पारण के डुमरिया स्टेट में रहने वाली उनकी बहन प्रत्युषा शाही आई थीं। उन्हें अम्मा-बप्पा से मिलना था। रात करीब आठ बजे हम दोनों बहन साध्वी सिंह के फ्लैट पर गए थे। नीचे थे, बेल बजाई और पिता से म...