जहानाबाद, जून 29 -- कई बार तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगता है जिससे बाढ़ की स्थिति बन जाती है लोगों ने कहा, गांव के पास नदी किनारे पक्का तटबंध निर्माण की है आवश्यकता मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के राजा बिगहा के निकट दरधा नदी का तटबंध काफी कमजोर है। नदी में पानी आने पर तटबंध का कटाव तेजी से होता है। नदी के कटाव के कारण अब तक दर्जनों बीघा जमीन नदी में समा गई हैं। वहीं जब नदी में पानी का बहाव अधिक हो जाता है तो कई बार तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर वर्ष 2018 एवं उसके पहले भी एक दो बार नदी का पानी ऊपर से बहने लगा था जिससे बाढ़ आ गई थी। उस स्थिति में निकट के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी फैल जाता है। बहुत से लोगों के घर गिर गए थे और फसल को नुकसान पहुंचा था। इस जगह पर तटबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.