धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद शतरंज अकादमी की ओर से आयोजित आरआर प्रसाद एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि पीके राय मेमोरियल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कविता सिंह थीं। प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन राजा बोस, द्वितीय वेदांत राजेश और तीसरा स्थान इशांत कुमार रहे। अंडर-7 में प्रथम काव्या शर्मा, द्वितीय अथर्व घोष, तृतीय अयांश दीवान, अंडर 9 में प्रथम प्रज्ञा भारती, द्वितीय पद्ममन चटर्जी, तीसरा गर्व मोहन, अंडर 11 में प्रथम सार्थक वर्णवाल, द्वितीय कुमार सात्विक, अंडर 13 में प्रथम न्यूटन, दूसरा सोमनाथ मंडल, तृतीय रिमझिम कुमारी, अंडर 17 में प्रथम प्रियांशु राज, द्वितीय नमन केडिया, तृतीय स्थान गर्व रिटोलिया। विशेष पुरस्कार विशाल साहू को मिला। समारोह में जिला शतरंज संघ के महासचिव म...