हमीरपुर, नवम्बर 29 -- राठ, संवाददाता। मां शारदा काम्प्लेक्स में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृन्दावन से आये आचार्य विवेक महाराज ने श्रोताओं को राजा परीक्षित के जन्म और ध्रुव चरित्र जैसे प्रसंगों का वर्णन किया। जिसमें अच्छे कर्म और मोक्ष के महत्व पर जोर दिया। आचार्य ने सती प्रसंग और कपिल भगवान के उपदेशो के बारे में जिसमें संसार से अनासक्ति और भक्ति के माध्यम से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग इसके अलावा, विदुर-मैत्री संवाद और ऋषभ देव की शिक्षाएं भी सुनाई। जो मानव शरीर को सार्थक बनाने और आदर्श पिता बनने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने राजा परीक्षित के जन्म से संबंधित घटनाओं का वर्णन किया। तक्षक नाग के श्राप के बावजूद सत्य के मार्ग पर चलने के उनके महत्व को समझाया। कथा में बीके अग्रवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, शंकर लाल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.