चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा क्षेत्र स्थित सेल में प्रस्तावित राजाबुरू खदान को लेकर 11 गांव-कासिया पेचा, जोजोगुटू, राजाबेड़ा, घाटकुड़ी, गंगदा, बाईहातु, तिंतलिघाट, लेम्बेरे, सोनापी, बाड़ुईया एवं छोटानागरा-के लगभग 300 मुंडा, मानकी, डाकुआ एवं ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। काशिया पेचा गांव के मुंडा मांता सुरीन की अध्यक्षता में ग्रामीण अपने पारंपरिक हथियारों के साथ कैलाश नगर से विशाल रैली निकालते हुए गुवा बाजार होते हुए सेल के जनरल ऑफिस पहुंचे। वहां आंदोलन और नारेबाजी करते हुए सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि राजाबुरू खदान से प्रभावित गांवों के 500 स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिया जाए। राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार 75 प्रतिशत स्थायी स्थानीय (Local Residential Certificate) के आधार पर बहाली सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.