चाईबासा, फरवरी 6 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल प्रबंधन की ओर से राजाबुरु खदान में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिए जाने को लेकर क्षेत्र में असंतोष गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को गुवा थाना क्षेत्र के काशिया पेचा गांव में सात गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें काशिया पेचा, बाईहातु, जोजोगुटू, गंगदा, घाटकुरी, जामकुंडिया एवं राजाबेड़ा गांव के मुंडा, मानकी, डाकुआ और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता काशिया पेचा गांव के मुंडा नंदलाल सुरीन एवं समाजसेवी मांगता सुरीन ने की। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान में बहाली के दौरान इन सात गांवों के ग्रामीणों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अन्य गांवों के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बीटी मेडिकल क...