चाईबासा, फरवरी 8 -- गुवा संवाददाता। गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान को शीघ्र चालू किए जाने की तैयारी के बीच स्थानीय ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से बेरोजगार महिला-पुरुषों की एक आकस्मिक बैठक शनिवार देर शाम को आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई यूनियन अध्यक्ष मोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, उपाध्यक्ष सुभाष दास एवं सलाहकार कपिलेश्वर दोंगों ने की। बैठक में यूनियन महामंत्री हेमराज सोनार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राजाबुरु खदान के चालू होने के बाद आसपास के गांवों के स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो खदान को बंद कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खदान क्षेत्र में निवास करने वाले स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार में प्राथमि...