गोंडा, अगस्त 30 -- परसपुर, संवाददाता। विकास खण्ड की पंचायत राजापुर में खस्ताहाल रास्ते को लेकर कुर्मिन पुरवा के आधा दर्जन ग्रामीणों ने मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, सीडीओ अंकिता जैन व डीएम प्रियंका निरंजन को प्रार्थना पत्र भेजकर मजरे की तकरीबन आठ सौ मीटर कच्चे एप्रोच रास्ते पर खड़ंजा या इंटर लाकिंग लगवाए जाने की मांग की है। वहीं बीडीओ सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया पत्र मिलते ही प्रकरण की जांच कराकर उसे कार्य योजना में शामिल के बाद उस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मजरे के अमित कुमार वर्मा, रवीन्द्र कुमार वर्मा, हरिनंदन, राम नरेश व हंसराम सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अफसरों को प्रेषित पत्र में कहा है कि ग्राम राजापुर में कुर्मिन पुरवा मजरा भौरीगंज - दुरौनी वाले पक्के सड़क से जोड़ती है। तकरीबन आठ सौ मीटर वर्षों से पड़े बदहाल कच्चे रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.