सीवान, जनवरी 29 -- बसंतपुर,एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के राजापुर पंचायत उप मुखिया का चुनाव संपन्न हो गया और दिनेश सिंह सात मतों से उप मुखिया निर्वाचित हुए। इसके पूर्व उप मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। जिसको लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सभी ने वोट डाले। इस तरह उप मुखिया की कुर्सी गिर गई थी। प्रखंड सभागार में बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव सह सीओ अजमत अली अंसारी की अध्यक्षता और वरीय पदाधिकारी सह डीटीओ की मौजूदगी में बैठक हुई। उप मुखिया के पद पर दो दावेदार खड़े हुए। इसको लेकर मत विभाजन की प्रक्रिया हुआ। मतदान के दौरान कुल 12 मत पड़े और मतदान बाद मतों की गिनती हुई। मतों की गिनती के दौरान दिनेश सिंह को 9 वोट पड़ें। इस तरह दिनेश सिंह को विजय घोषित किया गया। मौके पर ही पदाधिकारि...