हाजीपुर, मार्च 5 -- राजापाकर। संवाद सूत्र राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में विद्यालय स्तर पर कक्षा 9 से 12 वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच क्वीज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।‌ खासकर करंट अफेयर से संबंधित जीके से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्रों ने जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और सही जवाब दिया। उन्हें कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक रवींद्र कुमार रवि, विनोद कुमार, केशव नारायण राय, कुमारी पल्लवी, शिदरा शरीफ, प्रीति कुमारी, रूपा कुमारी, शबनम खानम आदि के मार्गदर्शन में हुआ। बच्चों में शिवम कुमार, मुस्कान खातून, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी ...