हाजीपुर, जनवरी 1 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर से संचालित सभी फीडरों में शुक्रवार को तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने गुरुवार को दी है। जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि 02 जनवरी 2026 शुक्रवार की सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक कन्डक्टर हटाने के लिए विद्युत शक्ति उपकेन्द्र राजापाकर से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी। बिजली सेवा को लेकर उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि सभी आवश्यक कार्य जैसे पानी का भंडारण, विद्युत से संबंधित अन्य जरूरी कार्य समय के पहले कर लिया जाय। निर्धारित समय सीमा के बाद विद्युत आपूर्ति पुनःचालू कर दिया जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.