कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा संवाददाता। जिला मुख्यालय कोडरमा स्थित सहाना रोड में राजगढ़ चैती दुर्गा मंदिर में लगभाग सात सौ साल मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। इस मंदिर पर वर्ष 1316 से बासंतिक दुर्गापूजा और रामनवमी की पूजा लगातार हो रही है। बताया जाता है कि चैत माह में बासंतिक दुर्गापूजा की शुरुआत उस समय के राजा सागर शाही ने की थी। इसके बाद इनके वंशजों ने इस परंपरा को आगे बढाया। फिलवक्त राजा के बतौर वंशज कृष्णा शाही और उनके भाई विजय शाही द्वारा पिछले साल से रामनवमी और बासंतिक दुर्गापूजा मनाते आ रहे हैं। कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा- अर्चना की जा रही है। पूजा का भार संभाल रहे कृष्णा शाही के मुताबिक मंदिर में नवरात्र पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा के साथ पौराणिक हथियारों की पूजा प्रतिवर्ष पांच ब्राह्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.