बगहा, फरवरी 1 -- रामनगर, संवाद सूत्र। नगर के राजहंस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरिकिशोर राय, एसएसबी 65 के कामडेंट एन मेहरा, एसडीपीओ रागिनी कुमारी, समाज सेवी मधुकर राय , रंजन उपाध्याय, गौतम प्रसाद राव, सदाकांत शुक्ला, पंकज शर्मा, अजया राय व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए निदेशक सुनीता सिंह, साक्षी कुमारी ने विद्यालय प्रबंधन की तरफ़ से बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिये उठाये गये कदमों के संबंध में बताया। कार्यक्रम में दसवी के छात्रो को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। इस मौके पर छात्रो ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत व भाव नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक विनोद राव व सुशील कुमार ने किया । कार्यक्रम में वरीय अधिवक्ता राजेश दुबे, मो...