पटना, सितम्बर 27 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 79 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है, इसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं समकक्ष ग्रेड के 23 अधिकारियों को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व समकक्ष ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नत अधिकारियों में अमरेन्द्र कुमार, आदित्य कुमार सिंह, शुभेन्द्र कुमार झा, मनोज कुमार राय, पंकज कुमार, चंद्रशेखर तिवारी, भाग्य नारायण राय, राजेश रंजन, राजेश कुमार, अक्षयवट तिवारी, प्रकाश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार शर्मा, राजेश कुमार सिंह, राजीव रंजन चक्रवर्ती, प्रेम कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, शरत कुमार मंडल, सुबोध कुमार, मो. गुलाम शाहिद, मो. फहिमुद्दीन अंसारी, युगेश दास और शंभूनाथ राम शामिल हैं। विभाग ने अधिकारियों के मौजूदा पद को ही उत्क्रमित कर दिया है। सभी अधिकारियों को पदभार...