मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता l जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया l तहसीलों में शिकायत कर्ताओं की भीड़ रही तहसील लालगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी l मारपीट से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया l जबकि राजस्व से जुड़े विवादों को संबधित राजस्व अधिकारियों को सौंपते हुए मौका मुआयना कर दोनों पक्षों को सुन कर निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश डीएम ने दिए l जिलाधिकारी ने कहा अधिक से अधिक विवादों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में करें l ताकि न्यायलय में बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम किया जा सके l इस दौरान अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.