मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राजस्व संग्रह सहित अन्य विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर चार जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) का वेतन स्थगित कर दिया गया है। वहीं, इन चारों सहित 34 डीटीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव ने चारों डीटीओ पर कार्रवाई का आदेश दिया है और 30 से राजस्व संग्रह में कमी आने पर जवाब तलब किया है। गया, सहरसा, सारण और बेगूसराय को छोड़कर शेष सभी जिलों के डीटीओ को लिखे पत्र में संयुक्त सचिव ने स्पष्टीकरण की मांगा की है। खासकर बेतिया, भागलपुर, मुंगेर और सीवान जिलों के डीटीओ पर स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन सभी को तीन दिनों में स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब देने को कहा। पत्र में कहा गया है कि उनके स्पष्टीकरण का जवाब स्वीकार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.