अयोध्या, जून 22 -- अयोध्या। राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा तहसील सदर अयोध्या की निर्वाचन के लिए कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्रह्मा देव मिश्रा अध्यक्ष, पवन कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,राजेन्द्र प्रसाद उपाध्यक्ष, सूर्यवीर यादव मंत्री, त्रिभुवन शर्मा उप मंत्री, राम बहादुर वर्मा कोषाध्यक्ष, अवधेश प्रताप सिंह संगठन मंत्री, सतीश सिंह अंकेक्षक,बाबूराम मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारी गण को सत्येंद्र प्रकाश पांडेय मंडल अध्यक्ष द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन कार्यक्रम में डेनियल भारती जिला अध्यक्ष ,रणजीत सिंह जिला मंत्री, महाराजदीन, दीपक तिवारी अंकेक्षक, जैसराज वर्मा जिला कोषाध्यक्षअजीत मौर्य ,पवन पांडेय ,उमेश चन्द्र शुक्ल,गंगा प्रसाद तिवारी,रमाशंकर दूबे आदि उपस्थित रहे। ----...