मेरठ, दिसम्बर 22 -- सरधना। रविवार को सरधना तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा सरधना द्वारा 67 वां स्थापना दिवस धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। अध्यक्षता राजस्व संग्रह अमीन संघ के शाखा सरधना अध्यक्ष आदेश त्यागी तथा संचालन शाखा सरधना के महामंत्री राजरिषि ने किया। प्रदेश सदस्य सुभाष अमीन ने कहा कि यह संगठन 67 वर्षों से संग्रह अमीनों के अधिकार, सम्मान और एकता का प्रतीक रहा है। अमीनों का समर्पण, परिश्रम और आपसी भाईचारा ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को मिलकर प्रेम, विश्वास और एकजुटता के साथ संगठन को और सशक्त, संगठित बनाने का प्रयास करना चाहिए। संगठन ही शक्ति है। पेशकार सुशील कुमार ने शानदार गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूरनचंद, राजेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, साजिद मलिक, सुनील कुमार, श्याम सिंह, गौरव, प्रदीप शर्मा, चन्द्रभान, ...