बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय में ड्यूटी के दौरान राजस्व शाखा में पदस्थापित कार्यालय अधीक्षक दिग्विजय नारायण के आकास्मिक निधन से जिला प्रशासन में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत कर्मी के सम्मान में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त चास स्थित शिवपुर कॉलोनी स्थित दिवंगत कर्मी के आवास पर जाकर उनकी पत्नी मृणाल सोनी व पुत्र ऋषभ राज से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और हर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.