मैनपुरी, फरवरी 14 -- थाना समाधान दिवस पर कोतवाली सदर में डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार को फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें सार्वजनिक व निजी भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित प्राप्त हो रही हैं। राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक भूमि चकरोड, विद्यालय, खलिहान, चारागाह, खाद गड्ढे व तालाब पर हुए अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करें। डीएम ने कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों में थाने से ही राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा जाए और यथासंभव उसी दिन निस्तारण कराया जाए, ताकि फरियादी को तत्काल राहत मिले। भूमि विवादों में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कार्रव...