पटना, जनवरी 7 -- राजस्व विभाग ने वर्ष 2003 से 2023 के बीच जारी सभी विभागीय परिपत्रों और नियमों को संग्रहित कर चार खंडों में कम्पोडियम तैयार किया है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसका विमोचन किया। कम्पोडियम प्रकाशित करने का उद्देश्य विभाग के अंतर्गत लागू राजस्व नियमों, अधिनियमों तथा परिपत्रों की अद्यतन और प्रामाणिक जानकारी राज्य के सभी अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों तक सरलता से उपलब्ध कराना है। विभागीय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इतने वर्षों के नियमों और परिपत्रों को एक स्थान पर संकलित करने से विभागीय कार्यप्रणाली में एकरूपता आएगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। कम्पोडियम की उपलब्धता से अधिकारियों को नियमसंगत तरीके से कार्य करने में सहूलियत होगी। कम्पोडियम के भाग-1 में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.