औरंगाबाद, अगस्त 13 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में राजस्व विभाग आपके द्वार विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर अभियान की जानकारी देगा। विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के लोगों को उनके द्वार पर ही भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु सुविधा उपलब्ध कराना है। 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व विभाग की नामित टीम घर-घर जाकर भूमि संबंधी समस्याओं को समझ कर कार्य करेगी। खाता, खेसरा सुधार, नापी, दाखिल-खारिज, रसीद, मालगुजारी, बंटवारा, भूमि विवाद से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, छूटी हुई जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.