एक संवाददाता, जनवरी 20 -- बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली में राजस्व विभाग के नाजिर (क्लर्क) ने सरकार को चूना लगा दिया। रूपौली अंचल कार्यालय के अंचल नाजिर सह निम्नवर्गीय लिपिक शिशिर कुमार ने सीओ (अंचलाधिकारी) के फर्जी साइन करके सरकारी बैंक खाते से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये गबन कर दिए। मामले में रूपौली की सीओ शिवानी सुरभी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि अंचल कार्यालय के खाते से फर्जी तरीके से बड़ी राशि की निकासी की गई है। प्रथम दृष्टया यह पूर्णतः गबन और जालसाजी का मामला है। सीओ ने पुलिस को पेन ड्राइव और अन्य साक्ष्य सौंप दिए हैं। वहीं धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि सीओ के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर साक्ष्य भी सौंपे गए हैं। आरोपी नाजिर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।सरक...