सराईकेला, अक्टूबर 30 -- सरायकेला, संवाददाता। राजस्व संग्रहण, म्यूटेशन एवं उत्तराधिकार को लेकर हुई बैठक में अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कुकड़ू सीओ को शोकॉज जारी किया है। साथ ही कुकड़ू एवं ईचागढ़ अंचल में विभिन्न सूचकांकों पर धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया है। उपायुक्त विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा विकास योजनाओं को गति देने के लिए राजस्व संग्रहण में सुधार लाना आवश्यक है। सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व संग्रहण में प्रगति लाने हेतु ठोस योजना तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने वाणिज्य कर कार्यालय (आदित्यपुर एवं चाईबासा) को नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.