अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़। राजस्व वसूली में नगर निगम अलीगढ़ को प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है। शासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ नगर निगम ने 145.8 करोड़ की वसूली की है जो पिछले साल से 53 फीसदी अधिक है। प्रदेश में नगर निगम को 5वीं रैंक मिली है। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि बकाया टैक्स वसूली पर अधिक जोर दिया गया, जिससे राजस्व बढ़ा। टैक्स वसूली में सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक कमल कुमार, बेचन सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारी का सहयोग रहा। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि अलीगढ़ की स्थित राजस्व वसूली में बेहतर रही है। सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। चालू वित्तीय वर्ष में अभी से प्लानिंग कर राजस्व बढ़ाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.