भभुआ, अगस्त 13 -- दस सूत्री मांगों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल पर हैं विभिन्न विभागों के कर्मी कार्यालयों में कामकाज ठप कर लिपिक व अनुसचिवीय कर्मी धरना दे कर रहे सभा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मांगों के समर्थन में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से कैमूर के विभिन्न विभिागों के कामकाज पर असर दिखने लगा है। हड़ताली कर्मी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिच्छवी भवन के पास धरना देकर सभा कर रहे हैं। इस हड़ताल में कलेक्ट्रेट, प्रखंड, अंचल, अनुमंडल स्तर के अलावा अन्य विभागों के लिपिक व अनुसचिवीय वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनिश्चितकालीन हड़ताल से अंचल स्तर पर राजस्व महाभियान, लोक शिकायत, आपदा व भूमि विवाद, प्रखंड स्तर पर निर्वाचन, एसटीआर, अनुम...