खगडि़या, अगस्त 5 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर तक शुरु होने वाले राजस्व महाअभियान 2025 में बेहतर ढंग से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे। जिससे यह अभियान पूरी तरह से सफल हो सके। इससे भूमि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान, राजस्व अभिलेखों भी अद्यतन हो सकेंगे। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीओ, आरओ व राजस्व कर्मियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, उत्तराधिकार एवं बंटवारा नामांतरण से संबंधित याचिकाओं का त्वरित निष्पादन हो। म्यूटेशन प्लस एवं परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन समाधान भी किया जाना है। वहीं रैयतों को उनके भूमि अभिलेखों की प्रति प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। 14 अगस्त तक चलेगा प्रशिक्षण का पहला चरण: राजस्व मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.