पूर्णिया, अगस्त 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर पूर्णिया जिले में 'राजस्व महा-अभियान' का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। इस अभियान का उद्देश्य ज़मीन के रिकॉर्ड में मौजूद गलतियों को तेजी से ठीक करना और लोगों को उनके घर तक सरकारी सेवा पहुँचाना है। आज दूसरे चरण के पहले दिन अपर समाहर्ता रवि राकेश ने पूर्णिया पूर्व, डगरूआ, बायसी और अमौर अंचल में खुद रैयतों (भू-स्वामियों) के घर जाकर जमाबंदी की प्रति सौंपी और उन्हें अभियान के बारे में जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को उनकी जमीन के अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों को ठीक करने के लिए प्रेरित करना है। जिले के सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारियों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.