देहरादून, जून 24 -- पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने उठाई मांग हाईकोर्ट के राजस्व पुलिस कार्यों को सिविल पुलिस को देने के आदेश का हो पालन देहरादून, मुख्य संवाददाता। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने राजस्व पुलिस कार्यों को सिविल पुलिस को देने की मांग दोहराई। हाईकोर्ट के सिविल पुलिस को काम सौंपने के आदेशों का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई। संघ अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट साफ कर चुका है कि पर्वतीय क्षेत्रों में राजस्व पुलिस के काम पटवारियों से न कराए जाएं। इन आदेशों को लागू करने की बजाय लगातार आदेश लटकाए जा रहे हैं। पटवारियों से राजस्व पुलिस का काम वापस नहीं लिया जा रहा है। शासन स्तर से बार बार सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी इस व्यवस्था को...