देहरादून, जून 2 -- अंश निर्धारण के काम का भी होगा बहिष्कार तीन और चार जून को प्रदेश स्तरीय आंदोलन देहरादून, मुख्य संवाददाता। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने राजस्व पुलिस कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया है। तीन और चार जून को प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार रहेगा। राजस्व पुलिस कार्यों के साथ ही अंश निर्धारण के काम का भी बहिष्कार होगा। संघ अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता ने कहा कि शासन, सरकार को कई बार चेतावनी जारी की जा चुकी है। हाईकोर्ट के आदेशों का भी हवाला दिया जा चुका है। इसके बाद भी पटवारियों से राजस्व पुलिस का काम वापस नहीं लिया जा रहा है। हाईकोर्ट साफ कर चुका है कि राजस्व पुलिस का काम सिविल पुलिस को ही सौंपा जाए। इस दिशा में शासन स्तर से भी आश्वासन दिया गया कि जल्द इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके...