रामपुर, फरवरी 19 -- उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार व लेखपाल जितेन्द्र कुमार की टीम ने पीलाखार नदी के किनारे बसे भोट,अशोकपुर,पट्टी व करीमपुर शर्की गांव के जंगल में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ छापेमारी की।राजस्व टीम की छापेमार कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कम्प मच गया और वह मौके से फरार हो गए।इस दौरान राजस्व टीम ने करीमपुर शर्की गांव के जंगल में अवैध रूप से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की टीम ने अवैध खनिज से भरी ट्रैक्टर ट्राली दाखिल करायी है जिसके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...