गुमला, जून 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को अपर समाहर्ता और डीडीसी की संयुक्त अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, रेंट कलेक्शन, परिशोधन पोर्टल, राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जाति, आय,आवासीय प्रमाण पत्र, भू-अर्जन एवं जन शिकायत निवारण से जुड़े विषयों की गहन समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी सीओ को निर्देशित किया कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। लंबित दाखिल-खारिज मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए जनता को राहत प्रदान करें। उप समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक ने सभी सीओ से कहा कि प्रमाण पत्र तय समय सीमा के भीतर निर्गत किए जाएं। साथ ही हर अंचल कार्यालय में साप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.