मधेपुरा, मई 17 -- मधेपुरा/ कुमारखंड, हिटी। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में कामकाज प्रभावित होने लगा है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र लेने सहित अन्य कार्यों से अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश वापस लौटना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप होने के कारण अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पंचायत सचिव व राजस्व कमर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल जारी रहने से पंचायतों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, जागरूक करना, पंचायत के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करना सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल के कारण पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आदि का कार्य बाधित हो गया है। कुमारखंड निज संवाददाता के अनुसार बिहार राज्य भ...