मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के राजस्व कर्मचारी सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहें। इस कारण जिले के अंचलों के राजस्व विभाग का कार्य प्रभावित रहा है। बिहार राज्य भूमि सुधार राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी पटना स्थित गर्दनी बाग में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौबे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। अपनी 17 सूत्री मांग-पत्र मुख्य सचिव एवं विभाग के मंत्री और मुख्य मंत्री को सौंपा। धरने में जिले के सभी प्रखंड के राजस्व कर्मचारी शामिल हुए। कहा कि मंगलवार तक अगर उनकी मांगें मानी नहीं गई तो बुधवार से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे। धरना में गायघाट, सकरा, मुरौल, कांटी, साहेबगंज, बंदरा, कुढ़नी समेत जिले के सभी अंचल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.