हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 3 -- बिहार के राजस्व कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है, साथ ही उनका पदनाम भी बदला जाएगा। नीतीश सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच सोमवार को वार्ता हुई। विभाग ने राजस्व कर्मचारियों की अधिकतर मांगों को मान लिया। संघ के महासचिव नारायण शर्मा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों का पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी किया जाएगा। राजस्व कर्मियों की पोस्टिंग गृह जिले या आसपास के जिलों में ही होगी। साथ ही उनके ग्रेड पे और वेतन में बढ़ोतरी होगी। बताया जा रहा है कि वेतनमान बनने के बाद पंचायतों में काम करने के लिए लेवल टू के एक क्लर्क सहायक के तौर पर दिया जाएगा। सरकार से सकारात्मक वार्ता के बाद ही संघ ने विधिवत हड़ताल समाप्त करने का औपचारिक ऐलान किया। बिहार के लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.